महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र भरवलिया गांव निवासी रत्नेश्वर मिश्र ने शुक्रवार को हर्रैया एसडीएम मनोज प्रकाश को शिकायती पत्र देकर गांव की सरकारी गड़ही की भूमि चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकवाने मांग की है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव गाटा संख्या 245 जो गड़ही के खाते की भूमि पर गांव के रामसुख पुत्र रामफेर जबरन अवैध पक्का निर्माण कर रहे हैं। मना करने पर लड़ाई को आमादा हैं। हर्रैया एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच कराई जा रही है। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किसी भी दशा में होने नहीं पाएगा। संवाद