फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनवर संगम एक्सप्रेस को दिन की जगह रात में चलाने की मांग

Wed, 18 Sep 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के समय में परिवर्तन के लिए रेलवे प्रशासन तीन बार भेज चुका है पत्र
विज्ञापन

रात में प्रयागराज पहुंचने पर होटल, धर्मशाला, लॉज ढूंढने में आती हैं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनवर संगम एक्सप्रेस को रात में चलाने की मांग लंबे समय से चल रही है। मगर, अब तक इसका कोई हल नहीं निकल पाया है। ट्रेन का संचालन रात में कराने के लिए रेलवे प्रशासन पूर्व सांसद के माध्यम से तीन बार मंत्रालय को पत्र भी भेज चुका है। इसके बावजूद समय में परिवर्तन नहीं हो पाया।
बस्ती रेलवे स्टेशन से प्रयागराज तक जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस दोपहर 1:50 बजे से रवाना होती है। ट्रेन 7:25 घंटे में 260 किमी भी दूरी तय कर रात 8.15 बजे प्रयागराज पहुंचती हैं। ट्रेन से बड़ी संख्या में नियमित वादकारी हाईकोर्ट आते-जाते हैं। इसके अलावा संगम नहाने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। चूंकि ट्रेन रात में प्रयागराज पहुंचाती है, इससे वादकारियों व श्रद्धालुओं को रुकने के लिए होटल, धर्मशाला, लॉज अथवा गेस्ट हाउस ढूंढने में मुश्किलें आती हैं। वह चाहते हैं कि ट्रेन रात में ऐसे समय पर बस्ती से चलाई जाए कि अगले दिन सुबह सात बजे तक प्रयागराज पहुंच जाए। वह रेलवे स्टेशन से सीधे गंतव्य पर पहुंचकर अपना काम निपटाएं और शाम को फिर ट्रेन से घर वापसी कर लें।
विज्ञापन

...
इलाहाबाद हाईकोर्ट आना-जाना लगा रहता है। मनवर संगम एक्सप्रेस रात में पहुंचाती है। इससे वहां रुकने में आर्थिक बोझ बढ़ता है और समय भी अधिक लगता है। यदि इसका संचालन दिन की जगह रात में होने लगे तो दिक्कतें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

-सर्वेश दुबे, अधिवक्ता
...
तमाम त्योहारों पर संगम नहाने लंबे समय से जाता हूं। मनवर संगम ट्रेन रात में प्रयागराज पहुंचाती है तो होटल या धर्मशाला ढूंढने में दिक्कत होती है। यदि ट्रेन सुबह प्रयागराज पहुंचाए तो समस्या नहीं होगी।
-राधेश्याम गुप्ता, कंपनीबाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें