फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डिवाइडर से टकराई छात्र नेता की बाइक, अस्पताल में मौत

Wed, 18 Sep 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन डाॅक्टरों के पैनल की देखरेख में हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित रौता चौराहे के पास हुआ हादसा
कप्तानगंज क्षेत्र के ऐंठीडीह गांव के निवासी थे छात्रनेता विमलेश त्रिपाठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। ऐंठी गांव के रहने वाले पूर्व छात्र नेता की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड पर रौता चौराहे के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल विमलेश त्रिपाठी को जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर गांव चले आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, विमलेश त्रिपाठी पुत्र सुरेश चंद्र त्रिपाठी एपीएन पीजी काॅलेज के छात्र नेता के रूप में जाने जाते थे। शहर में किराये के कमरे में वह रहते थे। सोमवार की रात में करीब 9:30 बजे कुछ लोगों ने उन्हें कचहरी चौराहे के पास देखा था। इसके बाद रात करीब 10 बजे रौता चौराहे के पीएमसी अस्पताल के पास गंभीर हालत में पड़ा देखा गया। आसपास के लोगों ने इजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद बरगदवा स्थित मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र नेता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलते ही आसपास और कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। मंगलवार की सुबह परिजनों की लिखित सूचना पर कप्तानगंज पुलिस ने विमलेश त्रिपाठी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों की मांग पर तीन डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। विमलेश की मौत से पिता सुरेश चंद्र त्रिपाठी, माता विमला देवी, बड़े भाई अखिलेश त्रिपाठी ,पत्नी जया त्रिपाठी और तीन वर्षीय पुत्री पृश्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

...
साथ रहे युवक के गायब होने से कई तरह की आशंका
हादसे के समय एक और युवक विमलेश के साथ था। मगर, उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। इससे परिवार के लोगों को किसी साजिश की आशंका होने लगी थी। हालांकि, कोतवाली पुलिस उसे मंगलवार दोपहर ढूंढकर ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि डर के मारे वह भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें