बस्ती। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मंगलवार को सदर तहसील परिसर में हुई। इसमें भाकियू पदाधिकारियों ने बंद पड़ी वाल्टरगंज व बस्ती चीनी मिल को दोबारा संचालित कराने की मांग की। संगठन के सदर तहसील के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि शासन ने गड्ढा मुक्ति के लिए धन उपलब्ध करा दिया है इसके बावजूद कार्यदायी संस्था काम नहीं शुरू करा रही है। जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। मौके पर जटाशंकर पांडेय, दीप नरायण चौधरी, वंश गोपाल, तुलसी राम, साहबराम, मस्तराम आदि मौजूद रहे। संवाद