फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में बंद पड़े वाटर एटीएम व शौचालयों को शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को एक सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने जनहित का मुद्दा उठाते हुए गांधीनगर जलकल परिसर में बंद पड़े शौचालय, वाटर एटीएम और जनपद के सभी बंद पड़े वाटर एटीएम को तत्काल प्रभाव से संचालित करने की जोरदार मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की हालिया बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को गलत जानकारी देकर गुमराह किया। ईओ ने दावा किया था कि गांधीनगर जलकल परिसर में वाटर एटीएम और पिंक टॉयलेट सुचारू रूप से चल रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि वहां कोई पिंक टॉयलेट है ही नहीं। वहां केवल महिला और पुरुष शौचालय बने हैं, जिन पर अंदर और बाहर ताले लटके हुए हैं। पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह शौचालय अधिकांश समय बंद ही रहता है। उन्होंने इसे जनहित में तुरंत ठीक कराकर खोलने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज और कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि इस समय पूरा जनपद भीषण गर्मी की चपेट में है।
ऐसे संकट के समय में जिले में स्थापित लगभग 15 वाटर एटीएम पूरी तरह से बंद पड़े हैं। इसके कारण आम जनता, राहगीरों और व्यापारियों को शुद्ध व शीतल पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें