फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रतिमा के बगल से शौचालय हटवाने की मांग

Sun, 15 Oct 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज गोंडा के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जन्मस्थली अगौना में स्थापित उनकी प्रतिमा के बगल निर्मित शौचालय को हटवाने की मांग डीएम अंद्रा वामसी से की है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को अवगत कराया है कि जिले के तत्कालीन मंडलायुक्त विनोद शंकर चौबे ने आचार्य शुक्ल की प्रतिमा स्थापित कराई थी। इसके बगल में किसी ने शौचालय व टैंक का निर्माण करा दिया है। हिंदी के सबसे बड़े समालोचक के सम्मान का ठेस पहुंचाने वाला यह कृत्य निंदनीय है। डीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शौचालय हटवाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें