फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटे से बिना बिजली के रह रही तीन हजार की आबादी

Sun, 15 Oct 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी को नहीं किया जा सका ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पंचायत बभनान के विजयनगर तिराहे पर स्थापित 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे खराब हो गया। इसके चलते दो वार्ड की करीब तीन हजार की आबादी को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। बिजली न मिलने से शनिवार दिनभर लोग पेयजल के लिए तरसते रहे। मजबूरी में उन्हें हैंडपंप से काम चलाना पड़ा।
बिजली गुल रहने से दिनभर कारोबार भी प्रभावित रहा। उपभोक्ता व व्यापारी दीपू कसौधन, राजेश कुमार, संजय, विवेक, अंकित आदि ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना अवर अभियंता व 1912 पर कॉल कर दी गई है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। सबसे ज्यादा समस्या पानी की है। बिजली न होने से सुबह बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल जाना पड़ा। एसडीओ लाल बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मॅर बदले की प्रक्रिया चल रही है, रविवार तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें