फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एफआईआर से सफाईकर्मी का नाम हटाने की मांग

विज्ञापन
सफाई कर्मचारी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन देते सफाई कर्मचारी संघ के लोग-स्रोत
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि मतदाता सूची से नाम विलोपित होने के मामले में बरगदवा में तैनात सफाई कर्मचारी फिरोज अहमद पर रुधौली थाने में दर्ज प्राथमिकी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। सफाईकर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि 29 जून की जांच आख्या में कहीं भी फिरोज अहमद का नाम उल्लिखित नहीं था बावजूद इसके एसडीएम द्वारा उन्हें एफआईआर में शामिल कर दिया गया। कहा कि मतदाता सूची की फीडिंग की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक की थी जिन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठकर स्वयं ओटीपी डालकर फीडिंग करानी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ओटीपी अन्य लोगों को वितरित कर दिया। ज्ञापन की प्रति डीएम के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपनिदेशक पंचायत बस्ती मंडल जिला पंचायत राज अधिकारी और थानाध्यक्ष रुधौली को भी भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें