बस्ती। कप्तागनंज थाना क्षेत्र के चैपपुरा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चैनपुरा निवासी विनीता ने तहरीर में कहा कि रविवार को गांव के रामबुझावन, प्रभावती, अनुराग तथा उनकी दोनों बहुएं मिलकर घर के बगल मेरे जमीन में खूंटा गाडकर कब्जा करना चाहते थे। यह देखकर नाना जय जयराम तिवारी मना करने गए जिस पर उक्त सभी लोग गोलबंद होकर मारने लगे। बचाव में पहुंची नानी को भी पीटा। नाना जय जयराम तिवारी के हाथ में चोट आ गई जबकि नानी सुमित्रा का सिर फट गया तथा हाथ में गंभीर चोटें आ गईं। संवाद