फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल बंद रखने की मांग

Wed, 16 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। यहां प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर इस बार भी 18 से 24 जुलाई तक रूट डायवर्जन के दौरान परिषदीय विद्यालयों को बंद रखने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाईवे बंद होने से पूरे जिले की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। शिक्षक और बच्चों को नियमित स्कूल पहुंचना कठिन रहता है। हाईवे से जुड़े विद्यालयों में तो कांवड़ियों का डेरा रहता है। ऐसे में कांवड़ उत्सव में विद्यालयों को बंद रखा जाए। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ला, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें