फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्लीपर बस का पंजीयन निरस्त करने की मांग

Mon, 03 Jul 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सहायक संभागीय परिवहन विभाग में अभिलेखों में फर्जीवाड़ा के मामलो में ढिलाई बरती जा रही है। एक मामला मूड़घाट रोड कटरा निवासी महेंद्र श्रीवास्तव के साथ हुआ है। दो अलग-अलग डबल डेकर स्लीपर बस मालिकों ने फर्जी तरीके से आरटीओ कार्यालय में किरायेदारी का पता दे दिया। दोनों बसों की जांच हुई और महेंद्र के घर पर नोटिस पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उन्होंने किसी को किराये पर रखा ही नहीं था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने आरटीओ कार्यालय को दे दी। शिकायत की कि उनके पते का धोखे के साथ प्रयोग हुआ है, मगर जानकारी देने के 8 माह बाद भी पता नहीं हटाया गया। एआरटीओ पंकज सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। औपचारिकता पूरी कर पता हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें