फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइकिल सवार को बचाने में ट्रक में घुसी कार, चालक की मौत

Mon, 03 Jul 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थानाक्षेत्र के सुकरौली निवासी कार चालक की अयोध्या जिले के रौनाही के पास हुए हादसे में मौत हो गई। हादसा लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह क़रीब 10:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। शव को जिला चिकित्सालय अयोध्या में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सुकरौली कुंवर निवासी साबिर चौधरी पुत्र अब्बास अली रविवार की सुबह क़रीब चार बजे किसी काम से कार से लखनऊ गए थे। वहां से लौटते समय अयोध्या के रौनाही के समीप उनकी कार के आगे एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। साबिर की मौके पर ही मौत हो गई।
तीन भाइयों में साबिर दूसरे नंबर पर थे। साबिर का महाराष्ट्र के औरंगाबाद में निजी मकान है और वहीं पर रहकर बेकरी की दुकान चलाते थे। वह बकरीद मनाने परिवार के साथ घर आए हुए थे। रविवार को अचानक किसी काम से लखनऊ जाना हुआ। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक साबिर का शव घर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें