भानपुर (बस्ती)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण गुट) ने बुधवार को रामनगर ब्लॉक परिसर में पंचायत आयोजित की। पंचायत की अध्यक्षता सुभाष तिवारी ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पतिराम चौधरी ने किया।
किसानों ने सरकारी आवास निर्माण में लगे श्रमिकों की बकाया मजदूरी का भुगतान कराने और मनरेगा में फर्जी भुगतान पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही गांवों में नाली निर्माण कर जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और सरयू नहर खंड-4 के मझौवा रामप्रसाद गांव के पास स्थित माइनर नहर में पानी पहुंचाने की अपील की। किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की भी मांग की। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ राजेश सिंह को सौंपा। ईश्वरी प्रसाद मिश्र, अमरुल्लाह, गणेश प्रसाद, बाबूराम, गयासुद्दीन, धर्मराज, रामनरायण, राम प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद