फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग

Sat, 20 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। करीब दो लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। यहां रोजाना 180 से 200 मरीज ओपीडी में आते हैं, लेकिन जांच सुविधा के अभाव में उन्हें प्राइवेट सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने सीएचसी में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन और महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। गौर सीएचसी का निर्माण 30 बेड के मॉडल अस्पताल के रूप में लगभग 16 वर्ष पहले हुआ था। आज तक अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल सकी। परिसर में बने शौचालय वर्षों से बंद हैं। मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस सीएचसी के अधीन पीएचसी बभनान, हलुआ बाजार, हरदी, मुसहा और बेलघाट बाजार आते हैं। चंदा खुर्द संजीव दुबे ने कहा कि महिला डॉक्टर और अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से महिला मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। परासडीह के शुभम शुक्ल ने कहा कि यहां उपलब्ध सेवाएं कभी बिजली तो कभी स्टाफ की कमी से नहीं मिल पाती हैं। मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें