बस्ती। तहसील रुधौली क्षेत्र के ग्राम पिपरपातीखुर्द निवासी मनोज कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन देकर सरकारी अभिलेखों में दर्ज नाली की भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि पूर्व में हुई पैमाइश में अनियमितता बरती गई, इसलिए किसी अन्य लेखपाल से दोबारा निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जांच में दो दोषी हों उनपर कार्रवाई हो। संवाद