बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर के पास हाईवे से ट्रक मालिक को वाहन से उतारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के सुभई निवासी पीड़ित आशिक अली ने तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च को रात 09:30 बजे वह अपने ट्रक से गोरखपुर से बस्ती की तरफ आ रहे थे। मड़वानगर के पास पहले से मौजूद विपक्षी उनके वाहन पर चढ़कर उन्हें नीचे उतार लिए और जान से मारने की नियत से चाकू, राॅड व पंच से प्रहार किए। पुलिस ने अमन निवासी श्रीपालपुर, थाना वाल्टरगंज, अशोक व उसके भाई बिंदू, प्रिंस, सुभाष और तीन चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद