फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएचसी पर चिकित्सक की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पीएचसी दुबौलिया पर चिकित्सक की तैनाती मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्श
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया पर चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के सहारे पीएचसी चलाया जा रहा है। इससे लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है डेढ़ दशक पूर्व बने इस पीएचसी पर कभी-कभार ही चिकित्सक की तैनाती हुई है। ग्रामीणों ने पुरुष और महिला चिकित्सक की तैनाती के साथ ही प्रसव कराने और एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष राजभर व शोभाराम राजभर की अगुवाई में अंजू देवी, रामपाल राजभर, अनारा देवी, विकास यादव, पवन कुमार, घनश्याम, बंशीलाल, जीत कुमार, प्रदीप यादव, संजय कन्हैया यादव, रामावतार यादव आदि ने कहा कई वर्षों से यहां चिकित्सक की तैनाती न होने से आसपास के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। करीब चार साल से यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। मुख्य चिकित्साधिकारी आरएस दूबे ने बताया जिले में चिकित्सकों की कमी है। बावजूद इसके वहां चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें