बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के एक युवती के घर में घुसकर यौन शोषण करने के बाद सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके थाना लालगंज थाने में दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट के तहत पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले लाल मोहम्मद 22 वर्ष के खिलाफ युवती के साथ यौन शोषण करने के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश शिद्दत से की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को उसे गौराघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।