फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी के चलते विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग

Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गर्मी व उमस के कारण परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग उठाई। सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया भुगतान और पेंशन पत्रावली न भेजने, जीपीएफ से लोन व अन्य कार्यों में हीलाहवाली और वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दोपहर 12 बजे के बाद पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है और बच्चों को घर जाते समय कठिनाई हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इन समस्याओं को देखते हुए प्रयागराज सहित अन्य जनपदों की तरह जिले में भी विद्यालय का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।

जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि इस वर्ष 40 से अधिक शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, नियमानुसार छह माह पूर्व ही उनकी पेंशन पत्रावली भेजने और जीपीएफ भुगतान का प्रावधान है। परंतु किसी भी शिक्षक के जीपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षकों से वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीपीएफ से लोन लेने तथा मानव संपदा पर वेतन न लॉक कर पाने वाले शिक्षकों का बड़े स्तर पर शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, अशोक यादव, अनिल पाठक, संतोष पांंडेय, रजनीश यादव, उमाशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें