बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने ग्रामीणाें और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को एसपी को पत्र सौंपा। बकरी चराने जा रही तीन बेटियों से छेड़खानी के मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। एसपी को दिए पत्र में कहा गया है कि गत 29 अप्रैल को दलित परिवार की तीन बेटियां बकरी चराने जा रही थीं। तीन आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी के साथ ही जाति सूचक गालियां दी। धमकी दी कि घर में कुछ बताने पर घर वालों को जान से मार देंगे।