फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रविदास जयंती पर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के नगरखास दक्षिण टोला निवासी राम जनक ने संत शिरोमणि रविदास की झांकी व जुलूस के दौरान दबंगों द्वारा मारपीट कर उत्पात मचाने जाने के मामले में भीम आर्मी के पूर्व मंडल सह संयोजक अजय आजाद के नेतृत्व में बुधवार को डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि एक फरवरी को रविदास की झांकी लेकर बेलाड़ी चौराहे पर जा रहे थे। रास्ते में प्रिंस पुत्र अज्ञात, प्रभु व संजीत, राज महिलाओं का वीडियो बना रहे थे। मना करने पर गाली दी और अंजाम भुगतने की धमकी दी।
उसी दिन जुलूस वापसी में आरोपियों ने अन्य करीब 10-15 अज्ञात लोगों ने रास्ता रोकर कर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। मारने पीटने से सूरज प्रसाद की नाक पर गंभीर चोट आई। अशोक कुमार का सिर फट गया। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल हो गए। थाने पर तहरीर दी गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने डीएम को ज्ञापन देने के बाद प्राथमिकी तो दर्ज कर लिया, मगर तहरीर के आधार पर नहीं। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से करूणा देवी, विशाल, गोविन्द, ऊषा देवी, राजन कुमार राव, शोभा देवी, किशनावती, विद्यादेवी, इन्द्रावती, सुमन, शालू, उर्मिला, रंजना, प्रर्मिला, चन्द्रकला देवी, रंजना देवी, निर्मला, इन्द्रावती, इसरावती, शीला, मुन्नी देवी, लालमती, दीपक कुमार, सोनू, सुमन, रंजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें