फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन

गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के ग्राम सभा तेनुआ गांव की महिला का शुक्रवार सुबह एंबुलेंस में ही प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा को सीएचसी गौर में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तेनुआ गांव की नाजमा खातून (26) को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता ली और गौर सीएचसी आ रहे थे। पैकोलिया-गौर मार्ग पर सुजिया मंदिर के पास ही पहुंचे थे कि महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रितेश रंजन और चालक दुर्गेश यादव ने गाड़ी को खड़ी कर आशा प्रमिला गुप्ता के सहयोग से सुबह नौ बजे सुरक्षित प्रसव कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरजीत बरई ने बताया कि स्टाफ नर्स व डॉक्टर की देखरेख में जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें