गौर। रेलवे स्टेशन से पश्चिम आईटीआई कॉलेज के पास बुधवार सुबह में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से उसकी पहचान राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। आधार कार्ड पर युवक का नाम रितुराज ठाकुर (31) कोठी नंबर तीन क्वार्टर 17, शेड्यूल ए राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली अंकित है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर विधिक करवाई की जा रही है। संवाद