फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा कल से

Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डायट में अध्ययनरत डीएलएड डीएलएड प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक यह परीक्षा कराई जाएगी। सभी प्रशिक्षुओं को आवंटित केंद्र के भीतर 9.40 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य किया गया है। दस बजे से परीक्षा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डायट संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा फोर्स भी रहेगी। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। 9.40 बजे तक सभी परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश करना अनिवार्य है। इस बार खैर इंडस्टि्रयल इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, जीआरएस सक्सेरिया इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27, 28 और 29 अक्तूबर तक कराई जाएगी। यदि एक घंटे का प्रश्न पत्र रहेगा तो तीन पालियों में परीक्षा होगी। दो घंटे के प्रश्न पत्र की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। इसी तरह द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 30, 31 अक्तूबर और 3 नवंबर को कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 3,578 प्रशिक्षु भाग लेंगे। इनमें प्रथम सेमेस्टर के 1,673 और द्वितीय सेमेस्टर के 1,905 प्रशिक्षु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें