फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं थम रही ट्रेनों की लेटलतीफी

Fri, 17 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेनों के विलंब की वजह से स्टेशन पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों की भीड़ सुबह से शाम तक बढ़ती जा रही है। प्लेटफार्म पर वेटिंग रूम में ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान होते नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को डाउन अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन 15 घंटे विलंब की देरी से चल रही है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की समय सारिणी के अनुसार, जो एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है। सहरसा-आनंद विहार अप एक्सप्रेस ट्रेन 8 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन अप एक्सप्रेस 9 घंटे, जम्मूतवी गुवाहाटी 7 घंटे, जोगबनी आनंद विहार अप एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे एवं अमृतसर-सहरसा डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 15 घंटे की देरी से चल रही है।
रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अधिकांश ट्रेनों के समय में कुछ सुधार हो रहा है।उम्मीद है सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलने लगेगी।पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को हर समय ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें