फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के टिप्स बताए

Fri, 17 May 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। ब्लॉक सभागार मेंं बुधवार को आरोह फाउंडेशन की ओर से बैंकिंग प्रक्रियाओं से संबंधित फ्रॉड से बचने के लिए टिप्स दिए गए। फाउंडेशन के वित्तीय सलाहकार सोनू कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं ओटीपी आदि बताने के माध्यम से अधिक बढ़ी हैं। ऐसे में लोगों को यह जानकारी होना आवश्यक है कि बैंक की ओर से या बैंक के कर्मचारियों की ओर से किसी भी स्थिति में ग्राहकों से फोन या अन्य माध्यमों से किसी तरह की ओटीपी नहीं पूछी जाती। यदि कोई व्यक्ति इस तरह से ओटीपी या अन्य जानकारी लेता है तो न बताएं, कभी भी एटीएम से दूसरे से रुपये न निकलवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें