फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जी खरीदने गई किशोरी का सड़क के किनारे मिला शव

Tue, 06 Jun 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के रानीपुर बाबू गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का देर रात सड़क के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहां के रामजीत यादव की लड़की शालिनी यादव (14) सोमवार को शाम बिरऊपुर चौराहे पर सब्जी खरीदने गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए। रात साढ़े नौ बजे कछिया-बिरूऊपुर मार्ग पर एक मकान के पास उसका शव मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आनन-फानन में परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। लोग उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव लेकर लोग घर चले गए। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र पटेल ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। देर रात एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के भी मृतका के घर पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें