फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीपिका बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राजकीय महिला महाविद्यालय हर्रैया में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 10 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दीपिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बीए तृतीय सेमेस्टर की बबिता को सीधे सेटों में 21-16 और 21-19 से हराकर विजेता बनी और खिताब और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन प्राचार्य डॉ. अभिराम राय ने किया। प्रोफेसर वीरेंद्र प्रताप, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार निर्णायक मंडल में रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें