फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्य लंबित होने पर संस्था के भुगतान में करें कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने विद्यालय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएसए को निर्देश दिया कि काम लंबित होने पर कार्यदायी संस्था के भुगतान में कटौती की जाए।
विज्ञापन

बैठक में बाउंड्रीवाल, स्पेशल एजुकेटर, आवासीय विद्यालयों में वाशिंग मशीन व जनरेटर की आपूर्ति, एमडीएम, मॉडल विद्यालयों की स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बीईओ को बीडीओ से समन्वय कर मॉडल विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, सीएमओ डॉ. राजीव निगम समेत अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें