लालगंज। थाना क्षेत्र स्थित ठोकवा गांव के निकट कुआनों नदी में लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। ठोकवा गांव निवासी श्याम जी ने बताया कि उन्हें जानकारी होने पर फोन करके थाना प्रभारी लालगंज जितेन्द्र सिंह को सूचना दिए। नदी में अज्ञात शव मिलने की जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। संवाद