फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनकटी की ब्लॉक प्रमुख बाइक से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी, बस्ती। भाई को राखी बांधने जा रहीं विकास खंड बनकटी की ब्लाक प्रमुख मेवाती देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें ओपेक हास्पिटल कैली ले जाया गया। जहां से मरहम पट्टी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के देवमी निवासी मेवाती देवी बनकटी ब्लाक की प्रमुख हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने छोटे बेटे लवकुश के साथ बाइक पर बैठकर अपने मायके भाई को राखी बांधने जा रही थीं। बस्ती-महुली मार्ग पर पाकड़डांड़ चौराहे के पास अचानक बेटे ने बाइक में ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे बैठी मेवाती देवी सिर के बल पीछे की तरफ गिर गईं और उनका सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलावस्था में पीएचसी बनकटी पहुंचाया, जहां पर स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर चलने के दौर में वह बाइक से जा रही थीं। प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने बताया कि सिर में हल्की चोट आई थी, अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें