फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 18 Jul 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पैकोलिया थानाक्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव में युवक का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव के जोकहा पुरवे में एक युवक का छत में लगे पंखे के सहारे लटका शव पाया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी गांव के जोकहा पुरवा निवासी करीब विनोद यादव (30) सोमवार की रात को भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब देर तक वह नहीं उठा तो घर के लोग चिंतित हो गए। किसी ने जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आशंका होने पर उसकी मां ने झरोखे से झांककर देखा तो छत की कुंडी के सहारे पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर उसको लटके देखा। परिवार के लोगों ने उसको नीचे उतारा मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। लोगों के अनुसार युवक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इसकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। इसकी पत्नी गुड़िया के अलावा दो बेटियां पलक और पल्लवी क्रमश: सात और तीन वर्ष की हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें