फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिनिच गन्ना समिति की बैठक में बभनान मिल को गन्ना देने का निर्णय

Tue, 09 Sep 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। सहकारी गन्ना विकास समित टिनिच की सोमवार को बैठक हुई। बभनान सुगर मिल को ही गन्ना सप्लाई करने निर्णय लिया गया। चेयरमैन प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि किसान जिस मिल को गन्ना सप्लाई देने का एक मत से प्रस्ताव पारित करेंगे वहीं गन्ना जाएगा।
विज्ञापन

किसान यूनियन के पदाधिकारी राम अभिलाष ने तीन सूत्रीय मांग संबंधी ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि मिल के द्वारा गन्ना उतरवाई लेना बन्द होना चाहिए। यदि यह बन्द नहीं हुआ तो यूनियन प्रदर्शन करेगा। ट्रान्सपोर्टेशन व्यवस्था ठीक न करने का आरोप लगाया। एकटेकवा सेन्टर के किसान विश्व नाथ पाण्डेय, दीपमणि, राजेश चौधरी,दुर्गा प्रसाद शुक्ल, गंगा प्रसाद ने बभनान सुगर मिल को गन्ना सप्लाई की मांग की। डेलीगेट चन्द्र प्रकाश ने इसका विरोध करते हुए कहा की रूधौली मिल से सप्लाई टिकट समय से मिलने के कारण किसान गेंहू की बोवाई समय से कर लेता है। विशुनपुर सेन्टर रूधौली में ही रहे। इस बात को लेकर किसानों में नोकझोंक भी हुआ। बभनान सुगर मिल के वरिष्ठ उप महा प्रबंधक दिनेश व रूधौली के महा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने अपने-अपने मिल से किसानों के लिए हित के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया। किसान हरिश्चन्द्र ने पर्ची का समय बढाने की मांग की। किसानों को सल्टौआ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध दुष्यंत विक्रम, अमित सिंह, मण्डल अध्यक्ष लवकुश शुक्ल ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। सचिव लाल बहादुर, अश्विनी सिंह, अम्बिका सिंह, माधव शुक्ल, संत सिंह,पारूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें