फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण के लिए विधानसभा घेराव का निर्णय

Sun, 15 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक सम्मेलन व चिंतन शिविर में अति​थियों को स्मृति चिह्न प्रदान करते
विज्ञापन
बस्ती। तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण सहित चौदह सूत्रीय मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जल्द ही विधानसभा का घेराव कर निर्णायक संघर्ष करेगा। यह निर्णय शनिवार को राजकीय इंटर कालेज के बहुउद्देशीय सभागार में हुए परिषद के ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर एवं प्रादेशिक सम्मेलन के चर्चा सत्र में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन


संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल, डाॅ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील कुमार सिंह, महामंत्री डाॅ. रवींद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डाॅ. मणिशंकर त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह तेवतिया व सरला चौधरी ने प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि अपने हक और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहें। प्रदेश उपाध्यक्ष डा सुशील शर्मा, जनपदीय संरक्षक मार्कंडेय सिंह, डाॅ. घनश्याम श्रीवास्तव, सम्मेलन संयोजक व जिलाध्यक्ष बस्ती योगेश शुक्ल, मंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष राजदेव त्रिपाठी, डाॅ. मनोज सिंह, विद्याधर वर्मा, डाॅ. प्रमोद उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, संजय द्विवेदी, आज्ञाराम चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, चंद्रमा कौशिक पांडेय, डाॅ. केडी द्विवेदी, अरुण मिश्र, डाॅ. बृजेश पासवान, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी, विजय कुमार, डाॅ. संजय द्विवेदी ने कार्यरत प्रधानाचार्यों को प्रधानाचार्य का निर्धारित वेतनमान न दिए जाने पर रोष जताया।

समापन समारोह के अतिथि सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी व कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानाचार्य को संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताया। प्रधानाचार्य परिषद के हर संघर्ष में भरपूर सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष और संरक्षक मंडल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. घनश्याम श्रीवास्तव, डाॅ. ध्रुव चंद्र पाठक, तेज बहादुर चौधरी, नरेंद्र त्रिपाठी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी स्मृति चिह्न और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। समारोह में डाॅ. विजय प्रकाश वर्मा, केके शर्मा, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, गौरव पाठक, धर्मवीर सिंह, सहदेव सिंह, अरविंद त्रिपाठी, सुनील पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडेय, राम भवन, राकेश कुमार शर्मा,राम सहाय, राकेश कुमार चौधरी, विजय शंकर सिंह, रमेश कर पाठक, सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक, डाॅ. देवेंद्र त्रिपाठी,जय प्रकाश नायक, श्रीमती सीमा वर्मा, विक्रांत राम त्रिपाठी, वेदनारायण पयासी, आनंद वर्धन मिश्र,पवन शुक्ल, रामरक्षा वर्मा, हरीराम, रामनिवास कुशवाहा, शैलेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें