फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्जदार को बनाया बंधक, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पिपरागौतम गांव में ब्याज का रकम वसूलने के लिए कर्जदार को बंधकर बनाकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गांव के पुनीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये सूद पर लेकर हरियाणा गए थे। दोबारा तबीयत खराब होने पर दस हजार रुपये और ले लिए। रुपये न देने संबंधित व्यक्ति ने अपने एक रिश्तेदार को उनके पास भेजकर उन्हें ठीक कराने के नाम पर दिल्ली ले आया। तीन-चार दिन वहां रखने के बाद बस्ती लाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दो-तीन दिन तक बंधक बनाए रखा गया। तीन अज्ञात लोगों की मदद से उन्हें मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी देकर रजिस्ट्री आफिस में ले जाकर कुछ लिखा पढ़ा लिया गया है। पुलिस ने मामले में उसी गांव के रहने वाले पुनीत सिंह तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें