फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फाल्ट दुरुस्त करने पोल पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत

Wed, 21 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल गांव के पंडितपुर टोला में करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। वह 11 केवी विद्युत उपकेंद्र सल्टौआ के संविदा लाइनमैन के साथ फाल्ट दुरूस्त करने गए थे। संविदा लाइनमैन ने उन्हें धोखे में रखकर चलती लाइन के खंभे पर चढ़ा दिया, करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके साथ गए लाइनमैन उन्हें खंभे पर ही छोड़कर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपराजप्ती निवासी 35 वर्षीय रामजीत राजभर संविदा लाइनमैन के साथ पंडितपुर टोला में 11 केवी लाइन का फाल्ट दुरुस्त करने गए थे। संविदा लाइनमैन ने उनसे कहा कि शटडाउन हो गया है। इतने में रामजीत खंभे पर चढ़ गए और करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए, जिससे खंभे पर ही उनकी मौत हो गई। उन्हें खंभे पर फंसा हुआ देख बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और रामजीत के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन बंद कराकर स्थानीय लोगों की मदद से रामजीत का शव खंभे से उतारा। पुलिस ने शव काे पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजन रातजीत की पत्नी को बिजली विभाग में नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम शैलेश दुबे ने परिजनों को दुर्घटना सहायता राशि और संविदा कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
-
अवर अभियंता सहित तीन संविदा लाइनमैन के खिलाफ तहरीर

- रामजीत के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र बघौड़ी के अवर अभियंता अनुज कन्नौजिया और एसएसओ नाम पता अज्ञात उसे संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर मई 2023 से काम करा रहे थे। मंगलवार को रामजीत को लेकर बघौड़ी उपकेंद्र के संविदाकर्मी महेश यादव, रंजीत चौधरी, रमेश वर्मा पंडितपुर टोला में फाल्ट सही करने गए थे। तार में करंट होने के कारण रामजीत की मौत हो गई। गौर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

-

अवर अभियंता ने दी रामजीत के खिलाफ तहरीर
- सल्टौआ उपकेंद्र के अवर अभियंता अनुज कन्नौजिया ने गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि टिनिच फीडर पर पंडितपुर गांव में एक अज्ञात व्यक्ति बिना सूचना के चलती 11 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना में कोई विभागीय लापरवाही नहीं है। ऐसी दशा में विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है। अवर अभियंता ने पुलिस से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता ने बताया कि शटडाउन सिर्फ विभागीय लाइनमैन को ही दिया जाता है। बताया कि वह मृतक रामजीत को जानते तक नहीं हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें