फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के कुछ लोगों ने महिला के जहर खाने की बात बताई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुधौली। थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव की बुुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। गांव के कुछ लोगों ने महिला के जहर खाने की बात बताई। मगर, परिवार के लोगों ने इस तरह की किसी घटना से इन्कार किया है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे भितेहरा की निर्मला देवी पत्नी चिनगुद की अचानक तबीयत खराब हो गई। कई बार बेहोश होने पर बड़े बेटे आज्ञाराम ने फोन के माध्यम से गांव के धर्मराज को बुलाया। धर्मराज की बाइक से अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग महिला से परिवार में झगड़ा हुआ था। इस वजह से वह करीब 15 दिन से अलग खाना बनाकर खा रही थी। चर्चा है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहीं मृतका के छोटे बेटे मनोज ने ताया कि कुछ दिन पहले कुछ लड़ाई झगड़ा हुआ था। वह अलग तो रहती थीं, लेकिन कई दिन से बुखार आ रहा था। मौत होने के बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें