फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिवहन सेवा से जुड़ेंगे तहसील व गांव, सर्वे शुरू

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के साथ निजी बस सेवाएं संचालित कराने की हो रही तैयारी
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलेभर में चल रहा सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के तमाम रूटों पर परिवहन सेवा शुरू कराने के लिए परिवहन व रोडवेज निगम मिलकर सर्वे करा रहे हैं। शासन के निर्देश पर शुरू हुए सर्वे में उन रूटों को चिह्नित किया जा रहा है जिन पर निगम व निजी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसमें भानपुर व रुधौली तहसील के रूट भी शामिल हैं। सर्वे पूरा होने के बाद संबंधित रूटों पर रोडवेज या निजी बस सेवा शुरू की जाएगी।
शासन ने जिले के सभी गांवों को बस सेवा से जोड़ने का फरमान जारी किया है। अब ऐसे गांव चिह्नित किए जा रहे, जहां रोडवेज या निजी बस की सेवाएं शुरू की जा सकें। निगम व परिवहन विभाग की टीम रूटों का सर्वे कर रही है। सर्वे में यह देखा जा रहा है कि बसों के लिए सड़कें कैसी हैं। सड़क से दो वाहन आमने-सामने से पास हो पाएंगे या नहीं, जाम की समस्या आदि पर केंद्रित सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन

...
रोडवेज के साथ चलेंगी निजी बसें
मार्गों का सर्वे पूरा होने के बाद बसों के संचालन पर विचार किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि सड़कों के हिसाब से 26, 40 और 52 सीटर बसें चलाने का निर्णय हुआ है। इसमें निजी बसें भी शामिल की गई हैं। बताया कि निजी बसों का किराया और रूट दोनों का निर्धारण किया जाएगा।
...
इन रूटों का हो चुका है सर्वे
निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम आरआई संजय कुमार दास, डिपो के इंद्रजीत तिवारी की टीम ने रूधौली-भानपुर मार्ग का सर्वे किया। लूप लाइन हरदा से पिपरपाती, बगडाड़-नानपारा से नौवागांव, रुधौली बेलगढ़ी, भानपुर से हसनगंज मार्ग और मूड़घाट-गनेशपुर-दुबौला जिलेबीगंज मार्ग का सर्वे पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

...
ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को मिलेगी राहत
जिन रूटों पर रोडवेज की सेवा नहीं है, वहां निगम की बसें चलने का सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। यदि मुख्यालय से दुबौला, बभनान तक जाना होता है तो 80 रुपये से अधिक किराया देना पड़ रहा है। रोडवेज चलने से यह किराया 50 से 60 रुपये हो जाएगा। बस्ती से देईसाड़ तक रोडवेज का किराया 42, जबकि टैक्सी का 65 रुपये है। देईसाड़ से खलीलाबाद तक रोडवेज का किराया 38 रुपये, जबकि टैक्सी का 100 रुपये लगता है।
...
कोट
जिला मुख्यालय से ग्रामीण इलाकों में सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए सर्वे चल रहा है। शासन से निर्णय के बाद बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
- आयुष भटनागर, एआरएम, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें