फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दोना-पत्तल व्यवसायी के घर सीबीआई का छापा

Fri, 22 Mar 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक घोटाला संबंधी केस में पूछताछ करने पहुंची थी सीबीआई टीम
विज्ञापन

- दुबौलिया क्षेत्र के सांड़पुर गांव का निवासी है रंजीत भारती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली की टीम ने बृहस्पतिवार को दुबौलिया क्षेत्र के सांडपुर गांव निवासी दोना-पत्तल कारोबारी रंजीत भारती के घर छापा मारा। करीब सात घंटे तक उसके घर के अंदर टीम पूछताछ करती रही। दोपहर करीब एक बजे कुछ दस्तावेज व मोबाइल फोन कब्जे में लेकर टीम लौट गई। टीम के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस व मीडिया से छापे के बारे में कोई ब्योरा नहीं बताया। एक अधिकारी ने सिर्फ इतना बताया कि दिल्ली में बैंक लोन घोटाले से संबंधित केस में जांच की जा रही है।
सांड़पुर निवासी रंजीत भारती कृष्णा एग्रो नाम की फर्म बनाकर घर पर ही पत्तल-दोने बनाने का कारखाना खोल रखा है। सुबह साढ़े छह बजे से सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम दुबौलिया पुलिस के साथ पहुंची। उस समय रंजीत परिवार के साथ घर पर ही मौजूद था। टीम ने अंदर से चैनल बंद करके दोपहर डेढ़ बजे तक जांच-पड़ताल की। इसके बाद अधिकारी कागजों का बंडल लेकर बाहर निकले और अपने वाहन में बैठकर लौट गए। टीम उसे या उसके परिवार के किसी सदस्य को साथ नहीं ले गई। वहीं, सीबीआई टीम के लौटने के बाद रंजीत भारती ने भी बातचीत करने से इन्कार करते हुए खुद को अपने घर के अंदर बंद कर लिया। स्थानीय लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रंजीत भारती वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में छह किसानों से करीब 16 लाख से ज्यादा की धोखधड़ी में दो एजेंटों के साथ जेल भेजा जा चुका है। वह कवर्धा जिले के विकरोना गांव में किराए पर रहकर किसानों को सस्ते दामों पर ब्रांडेड कंपनी की दवा देने का झांसा देता था। शुरुआत में कुछ दवाएं किसानों को दी लेकिन बाद में रुपये लेकर फरार हो गया। किसानों की शिकायत पर उसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छापेमारी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।
कोट
दिल्ली में बैंक कर्मचारियों से मिलकर धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया है। उसी सिलसिले में पूछताछ करने दिल्ली की टीम आई थी।
गोपाल कृष्ण चौधरी, एसपी, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें