फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवाहिता के आत्महत्या से ससुराल व मायके के लोग हतप्रभ

Fri, 22 Mar 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह के एक सप्ताह बाद विवाहिता की मौत बन रहस्य
विज्ञापन

13 मार्च को रुधौली की सरघाट देवी मंदिर पर हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद मोहल्ले में शादी के सात दिन बाद ही विवाहिता के आत्महत्या करने से उसके ससुराल व मायके दोनों पक्ष के लोग हतप्रभ हैं। यहां तक की माता-पिता को भी अनुमान नहीं है कि बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मां का कहना है कि सुबह बेटी से बात हुई थी तो स कुछ ठीक था। अचानक ऐसा कदम उसने क्यों उठा लिया, यह समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। न ही किसी कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना क्षेत्र के रुधौली नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के मुकेश की शादी 13 मार्च को काजल से शादी हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सरघाट देवी मंदिर में उनका विवाह कराया गया था। बुधवार देर शाम को घर के भीतर फंदे से लटका हुआ उसका शव पाया गया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल के पिता कैलाश ने अपनी तहरीर में ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। वहीं दूसरी ओर मृतका के पति मुकेश समेत परिजन भी घटना का कारण की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। मृतका काजल अपने पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसका पति मुकेश गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। अपने मां-बाप के साथ घर पर ही रहता है। मुकेश का भाई मुंबई के काम करता है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने गांव में ही काजल के शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें