फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक व मजदूर की मौत

Fri, 12 Apr 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान चीनी मिल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। बभनान चीनी मिल से सटे कुनगाईया-जगरनाथपुर मार्ग पर गुरुग्राम के पास भवन निर्माण सामग्री खाली कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राॅली बाइस सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे चालक व एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना बुधवार की देर रात की है।
जानकारी के अनुसार, बभनान-मनकापुर मार्ग पर छपिया थाना क्षेत्र के माडा चौराहे के पास सीमेंट, सरिया की दुकान से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर भवन निर्माण सामग्री लादकर चालक व मजदूर गुरुग्राम गांव के पास गए थे। सामान गिराकर लौटते समय गुरुग्राम के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना में चालक विजय निवासी माडा व बबलू निवासी ककरहिया की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाहक सवार आनंद कुमार निवासी जगन्नाथपुर को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया लाया गया। चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देख उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें