फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसैनिक की अंडमान निकोबारम में करंट से मौत

विज्ञापन
वायुसैनिक की अंडमान निकोबारम में करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्र के ग्राम पिपरा गौतम निवासी 30 वर्षीय वायुसैनिक की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार को अंडमान निकोबार से शव लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी। 
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम निवासी 30 वर्षीय महेश कुमार अग्रहरि अग्रहरी 2015 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। डेढ़ वर्ष पहले ही संजू देवी के साथ विवाह हुआ। अंडमान निकोबार में तैनाती थी। परिजनों ने बताया कि एक जून को फोन आया कि दोपहर में महेश कुमार खाना खाने के बाद मेस में हाथ धुलने गए थे ,जहां करंट लग गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फोन पर सूचना मिलते ही परिवार पर बज्रपात हो गया हो। सोमवार को उनका शव घर लाया गया तो चीख-पुकार शुरू हो गई। महेश के पिता चिराऊ, बूढ़ी मां इंद्रावती व पत्नी संजू देवी बेसुधी की हालात में पहुंच गईं। आने-जाने वाले लोग उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे। पिता चिराऊ अग्रहरि ने बताया कि छह बेटे कृष्ण कुमार, राम कुमार, मनीष कुमार, दिनेश कुमार व गोपाल कुमार भारतीय वायुसेना में नौकरी करते हैं। जबकि सबसे छोटा बेटा उमेश कुमार पढ़ाई करता है। महेश तीसरे नंबर का बेटा था। भारतीय वायुसेना में 2015 में भर्ती हुआ था। महेश की बातें याद कर माता-पिता फफक उठते। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें