फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Tue, 18 Jul 2023 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी निरीक्षक थाना परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि पिता की सूचना पर इत्तेफातिया रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विनय कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में  परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नेदुला गांव निवासी एक युवक का गांव के बाहर मनोरमा नदी के किनारे पेड़ से लटका शव मिला। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


नेदुला निवासी माता प्रसाद का बेटा विनय कुमार (22) हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक माही पहले वह हैदराबाद से घर आया था। पिता के अनुसार घर आने के बाद से ही वह किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार रात को वह शौच की बात बता कर निकला था।

इसे भी पढ़ें: शिवभक्तों पर हेलिकाॅप्टर से की गई फूलों की वर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब पिता शौच के लिए गांव से उत्तर की तरफ जा रहे थे। तो मनोरमा नदी के किनारे स्थित मंदिर से सटे पीपल के पेड़ के किनारे कुछ लोगों की चहल कदमी देखी। पास गए तो देखा उनके बेटे का शव पेड़ की डाली से एक रस्सी के सहारे लटका है।

प्रभारी निरीक्षक थाना परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि पिता की सूचना पर इत्तेफातिया रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें