फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टाफ नर्स से मारपीट के मामले में कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 18 Jul 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स पूजा को प्रसूता के पति से हुए विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज अस्पताल के कर्मियों व चिकित्सकों ने सुबह आठ बजे से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही एडी हेल्थ नीरज पांडेय, सीएमओ आरपी मिश्र अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां कर्मियों व चिकित्सकों से घंटे भर वार्ता की, मगर कर्मचारी मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में अफरा- तफरी रही। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को इस दौरान कर्मियों ने जारी रखा। बाद में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने की सूचना देने के बाद कर्मचारी व चिकित्सक मान गए। इसके बाद अस्पताल का संचालन शुरू हो गया।
उल्लेखनीय है कि 15 जून की सुबह करीब 10.30 बजे एक प्रसूता जिसका नर्स ने समय से पहले टांका काट दिया था। इससे नाराज प्रसूता के पति संतोष ने इंजेक्शन लगाने आई स्टाफ नर्स पूजा को थप्पड़ मार दिया। मामला गरम हो गया और कर्मचारी कार्रवाई को लेकर कार्य ठप कर दिए। बाद में मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बातचीत कर कर्मियों व चिकित्सकों को मना लिया। काम समाप्त होने के बाद कर्मचारी एकत्रित होकर डीएम प्रियंका निरंजन से मिले। अपनी बात रखी, जिस पर डीएम ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, मगर पुलिस ने फिर भी मामले को टाल दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे जब अस्पताल खुला तो कर्मचारी नेता शैलेंद्र राय के नेतृत्व में कर्मी और चिकित्सक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीएमएस डॉ. श्रीवास्तव ने फिर से वार्ता शुरू की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है। सभी कर्मचारी काम पर लाैट आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें