फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में रविवार सुबह मोबाइल टावर पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने गांव के साजिद के रूप में उसकी पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित लक्ष्मणपुर गांव में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगा है। इसी के सामने रहमत अली का मकान है। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि युवक की पहचान रहमत अली के बीस वर्षीय बेटे साजिद के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि साजिद शनिवार शाम को अचानक घर से निकल गया। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले। काफी देर तलाश के बाद जब परिजन टॉवर के पास पहुंचे तो साजिद का शव टावर के एंगल पर फंदे के सहारे लटका हुआ था। आनन-फानन उसका शव नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साजिद के मौत की खबर से घर के लोग गमगीन हैं। मां आसमा, भाई निसार व इस्तखार, बहन नुरैना, हसीना, शकीला, नूरजहां, सैयदा खातून, सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें