बाइक की चपेट में आकर बालक की मौत
खेलते-खेलते बालक सड़क पर पहुंचा, दीपावली के अवसर पर आया था मौसा के घर
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मौसा के घर आया शांतनु(07) घर के सामने खेलते खेलते सड़क पर चला गया। तभी गौर से बभनान की तरफ जा रहे बाइक सवार ने खुद को चपेट में लिया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल बस्ती ले गए। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही शांतनु ने दम तोड़ दिया।
घरवालों के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी विवेक सिंह का पुत्र शांतनु सिंह गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव निवासी अपने मौसा रवि सिंह के यहां दीपावली में आया था। रवि वर्तमान में बभनान-गौर मार्ग पर रमवापुर गांव के सामने सड़क पर मकान बनवाकर रह रहे हैं। यह जानकारी थाना प्रभारी ने दी है।