फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
विज्ञापन

पांव में महावर लगी महिला की नहीं हुई शिनाख्त
एजेंसी- संवाद सूत्र
वाल्टरगंज (बस्ती)। गोरखपुर लखनऊ रेलखंड मार्ग पर बन्तला गांव के समीप स्थित गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर करीब 45 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए उसे भेजा गया है। मेमो के जरिए मिली सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक रिजवान, कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, दुर्ग विजय, सूर्यकांत यादव, सूर्य नाथ ने शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मृत महिला के शरीर पर लाल सफेद रंग की साड़ी काला ब्लाउज दाहिने हाथ में काला गोदना से फूल तथा बाएं पैर में महावर लगा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें