सरयू नदी में मिला युवती का शव
दुबौलिया(बस्ती)। थानाक्षेत्र के नियामतपुर गांव के दक्षिण वीडी तटबंध के बगल सरयू नदी में युवती का शव बरामद हुआ है। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह नियामतपुर के ग्रामीणों ने सरयू नदी में युवती का शव देखा। उसकी उम्र करीब 25 साल थी। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। गांव के चौकीदार फुर्तीलाल ने मुकामी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव सड़ चुका था। चर्चा है कि सरयू नदी से बहते हुए शव आकर फंस गया। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त कोशिश कराई गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाया।