बस्ती। जिले के अधिकृत वाहन विक्रेताओं/डीलरों की शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। वाहन विक्रेताओं को बिके वाहनों का तीन दिवस में टैक्स जमा करने की हिदायत दी गई। एजेंसी में रोड सेफ्टी कार्नर विकसित करने को कहा गया। मॉडलवार वाहनों का मूल्य बोर्ड पर अंकित करने के लिए कहा गया। परिवहन आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन विभाग से जुड़ी समस्त सेवाओं के लिए चैटबॉट व्हाट्सएप नंबर 8005441222 का शुभारंभ किया। संवाद