फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक पर प्राण घातक हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक पर प्राण घातक हमला, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत। रामजानकी मार्ग पर छावनी थाने के अमोढ़ा के पास बोलेरो सवार दो लोगों ने ट्रक रोककर उसके चालक को पीटा और ट्रक में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को निकट के चिकित्सालय पहुंचाया।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायल चालक के भाई की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज की नौ घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें शिवम तिवारी उर्फ श्याम, निवासी भूसुरिया, थाना दुबौलिया और इसी थानाक्षेत्र के कुदरही बाबू निवासी सद्दाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात ट्रक लेकर चालक कलवारी की ओर से रामजानकी मार्ग से होकर अयोध्या जा रहा था। पीछे से पहुंचे बोलेरो सवार कुछ लोगों ने किसी बात पर ट्रक के आगे ले जाकर गाड़ी लगा दी। उन लोगों ने केबिन से ड्राइवर को पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। ट्रक में भी उन लोगों ने तोड़फोड़ की। चालक के भाई एजाज निवासी इमिलिया थाना रूधौली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें